Pages

Search This Website

Showing posts with label video. Show all posts
Showing posts with label video. Show all posts

Friday, 24 September 2021

ATM मशीन से अचानक पैसों की जगह निकला सांप,

 ATM मशीन से अचानक पैसों की जगह निकला सांप, जिसे देख लोगों की ऐसी हो गई हालत...


गाज़ियाबाद। लॉकडाउन के बीच सड़कों से इंसानों के गायब होने के बाद अलग-अलग जानवरों का दिखाई देना आम बात हो गई है। इस बीच अब सांपों का निकलना भी शुरू हो गया है, हाल ही में गाजियाबाद के कविनगर गोविंदपुरम इलाके में एक एटीएम मशीन से अचानक एक सांप निकल आया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक सांप को एक बैंक के एटीएम से बाहर निकलते देखा जा रहा हैं। इस बीच कुछ लोग पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े थे, एटीएम से सांप को निकलते देखते ही लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एटीएम के बाहर खड़े लोग बाहर से ही सांप को देखकर घबरा रहे हैं। वहीं बाहर निकलने का रास्ता ना मिलने पर सांप पहले तो एटीएम के अगल-बगल घूमता रहता है, फिर मशीन के ऊपर चढ़कर उसके अंदर घुस गया। जिसके बाद वहां उपस्थित लोग और भी घबरा गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही एटीएम के बाहर बैठे गार्ड ने सांप को घूमते देखा, उसने गेट बंद कर दिया और इसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। साथ ही लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया। वहीं पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सांप को एटीएम मशीन से निकालकर जंगल में छोड़ दिया।

Read More »